Friday, June 12, 2026

National

spot_img

ठाकुर भानु प्रताप का बड़ा बयान, किसानों को मिलेगा राजनीतिक मंचm

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान क्रांति दल ने बिल्सी विधानसभा के लिए महंत स्वामी रमेशानंद गिरी को प्रत्याशी घोषित किया।

जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम तिगोड़ा एवं ईसापुर में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनमानस की समस्याओं को लंबे समय से अनदेखा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि किसान क्रांति दल ऐसे लोगों को राजनीतिक मंच देने और उनकी आवाज को विधानमंडलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ठाकुर भानु प्रताप ने किसान क्रांति दल की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री महंत स्वामी रमेशानंद गिरी को बिल्सी विधानसभा का प्रथम विधायक प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए भी कई संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

महापंचायत में कृषि लागत, सिंचाई व्यवस्था, फसलों के उचित मूल्य, ग्रामीण विकास, रोजगार और किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रुपेश त्यागी के निर्देशानुसार गाजियाबाद से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की। महापंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव, युवा महानगर अध्यक्ष अंकुर पंडित, मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवा कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष नवीन पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से उठाना बताया गया।

International

RELATED ARTICLES