आज दिनांक 04 नवंबर 2025 को समय 3 बजकर 30 मिनट पर, पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया श्री केशव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध रूप से कफ सीरप की तस्करी में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन अभियुक्तों से भारी मात्रा में कफ सिरप की बोतलें बरामद की गई हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जा रहा
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ।
अभी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को पकड़कर नशे की इस अवैध सप्लाई को खत्म किया जा सके।



